दिल्ली : पत्नी के चरित्र पर संदेह था तो कर डाली चाकू घोंपकर हत्या, फिर थाणे पहुंच किया सरेंडर

By: Ankur Sat, 28 Aug 2021 4:35:58

दिल्ली : पत्नी के चरित्र पर संदेह था तो कर डाली चाकू घोंपकर हत्या, फिर थाणे पहुंच किया सरेंडर

दिल्ली में एक सनसनीखेज मामला सामने आया हैं जहां दिल्ली सरकार के सिविल डिफेंस कर्मी ने अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह होने पर चाकू घोंपकर उसकी हत्या कर डाली। इसके बाद पति ने अपनेआप को कालिंदी कुंज थाने में सरेंडर कर दिया। आरोपी ने चाकू घोंपकर पत्नी की हत्या कर दी और शव को पत्तों से ढक दिया था। आरोपी की निशानेदही पर सूरजकुंड पुलिस ने राबिया का शव बरामद कर लिया। आरोपी ने अपना व राबिया का मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल पल्ला रोड पर आगरा नहर में फेंक दिए थे। कालिंदी कुंज पुलिस थाना पुलिस ने आरोपी सिविल डिफेंस कर्मी को गिरफ्तार कर सूरजकुंड पुलिस के हवाले कर दिया।

आरोपी दिल्ली सिविल डिफेंस में हाउस फायर पार्टी के तौर पर काम करता था। जनवरी, 21 में उसकी डीएम ऑफिस लाजपत नगर में थी। यहां पर सिविल डिफेंस कर्मी राबिया से जान-पहचान हुई और दोनों की दोस्ती हो गई। 11 जून, 2021 को दोनों ने साकेत कोर्ट में शादी कर ली थी। कुछ समय बाद मो। निजामुद्दीन उस पर संदेह करने लग गया। उसे लगता था कि एसडीएम ऑफिस में कार्यरत एक अधिकारी से राबिया के संबंध हैं।

मो. निजामुद्दीन साजिश के तहत राबिया को बृहस्पतिवार रात को मोटरसाइकिल से पाली रोड पर सूरजकुंड के जंगल में ले गया। यहां पर अवैध संबंधों को लेकर दोनों में झगड़ा हो गया। इस पर आरोपी मो। निजामुद्दीन ने चाकू से राबिया पर हमला कर दिया। आरोपी ने राबिया के गर्दन में चाकू से कई वार किए थे। जब राबिया की मौत हो गई तो आरोपी ने शव को पत्तो से ढ़क दिया। इसके बाद वह मीठापुर पहुंचा और वहां कई घंटे बैठा रहा कि वह क्या करे। शुक्रवार तड़के आरोपी ने कालिंदी कुंज थाने में सरेंडर कर दिया।

ये भी पढ़े :

# ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर में मलाइका अरोड़ा ने बनाया अजीबो-गरीब चेहरा, अर्जुन कपूर ने किया कमेंट

# ऑनलाइन पढ़ाई के दौरान नाबालिग ने बनाया अपना न्यूड वीडियो, सोशल मीडिया पर देख पेरेंट्स को आया अटैक

# रूस में ‘टाइगर 3’ मूवी की शूटिंग कर रहे हैं सलमान खान, भतीजे निर्वाण के साथ शेयर की Photo

# जेब में रखा था मोबाइल, अचानक निकलने लगा धुआं; सतर्कता से टला बड़ा हादसा

# 30 सेकंड में 58 पुशअप्स कर इस बच्चे ने किया हैरतअंगेज कारनामा, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम दर्ज

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश से जुड़ीNews in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com